Rajasthan General Knowledge- geography quiz- 1

  • जाजम छपाई का प्रमुख केन्द्र कौनसा है? - आकोला (चित्तौड़गढ़) 
  • राजस्थान में सूखे व अकाल का प्रमुख कारण क्या है? - अनियमित वर्षा 
  • कौन से बालुका स्तुपों से सर्वाधिक हानि होती है? - बरखान बालुका स्तुप (प्रमुखता से शेखावटी क्षेत्र में) 
  • राजस्थान में कुल कितने नगर निकाय है? - 183 नगर निकाय (3नगर निगम + 11नगर परिषदें + 169 नगर पालिकाएँ) 
  • राजस्थान का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का कितना % है? - 10.41% या 1/10 वां भाग 
  • जल द्वारा सर्वाधिक अपरदन किस जिले में और किस नदी द्वारा होता है? - कोटा जिले में चम्बल नदी द्वारा। इसे अवनालिका अपरदन (Gully Errision)/ कन्दरा समस्या भी कहते हैं। 
  • राजस्थान में सिरोज्म मिट्टी के क्षेत्र कौन कौन से है? - पाली, नागौर, अजमेर, जयपुर। इस मिट्टी को धूसर मरूस्थलीय मिट्टी भी कहते हैं। 
  • कपास की खेती हेतु उपयुक्त मिट्टी कौनसी है? - काली मिट्टी (कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ अर्थात् हाड़ौती क्षेत्र में) 
  • छप्पन की पहाड़ियाँ कहाँ पर है? - बाड़मेर। मारवाड़ का लघु माउण्ट -हल्देश्वर महादेव मंदिर, पीपलूद, बाड़मेर भी इसी पहाड़ियों में है । 
  • राजस्थान की उत्तर से दक्षिण की लम्बाई कितनी है? - 826 किमी. 
  • राजस्थान की पूर्व से पश्चिम की लम्बाई कितनी है? - 869 किमी. 
  • अरावली की कुल लम्बाई व राजस्थान में लम्बाई कितनी है? - 692 किमी., राजस्थान में 550 किमी. 

Popular posts from this blog

3rd Grade Teachers Vacancy 2013 - Panchayati Raj

3rd Grade Teachers Vacancy and Exam Date - 2012 Panchayati Raj