Rajasthan GK Questions in Hindi -12

नीचे दिए गए सभी प्रश्न JMRC द्वारा हाल ही में आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं से है, यदि किसी प्रश्न के आंसर में त्रुटि हो तो अवगत कराएँ ! धन्यवाद्

1. 2011 में राजस्थान के जीडीपी (GDP) में सेवा क्षेत्र में कितने प्रतिशत योगदान है ? (JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  47 प्रतिशत

2. जावड़ा नृत्य का सम्बन्ध किस जाति से है ? (JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  गरासिया

3. अमृता देवी ने किस वृक्ष के लिए अपनी जान दी ? (JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  खेजरी

4. कर्क रेखा राजस्थान के किस जिले से गुजरती है ? (JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  बांसवारा

5. किन दो एतिहासिक स्मारकों को राजधानी जयपुर में सुरंग द्वारा जोड़ा जा रहा है ? (JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  आमेर और जयगढ़ दुर्ग को

6. राजस्थान के किस जिले में कामेश्वरी तेल पाया जाता है ? (JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  बाड़मेर

7. वर्षा जल के शुद्धतम रूप को राजस्थान में किस नाम से जाना जाता है ? (JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  पालर पानी

8. राजस्थान के किस शहर में IIT शुरू किया गया था ? (JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  जोधपुर

9. "छोटी तीज" किस माह में मनाई जाती है ? (JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  श्रावण माह में

10. राजस्थान के प्रथम चयनित मुख्यमंत्री कौन थे ? (JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  टीकाराम पालीवाल

11. राजस्थान के किस जिले में सवसे कम जनसँख्या घनत्व है ? (JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  जैसलमेर

12. राजस्थान के कितने जिले किसी भी राज्य या देश की सीमओं को नही छुते है ? (JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  8 जिले

13. किस प्रकार की चित्रकारी का शाब्दिक अर्थ "मोम लेखन" है ? (JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  बाटिक चित्रकारी

14. होली के बाद, चैत्र माह के पहले दिन कौनसा त्यौहार मनाया जाता है ? (JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  गणगौर

15. राजस्थान में किस वर्ष रेगिस्तान विकास कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी ? (JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  1977-78

16. राजस्थान के किस जिले में अरावली पर्वत का सवसे ऊँचा शिखर है ? (JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  सिरोही

17. छट पर्व में किस देवता की पूजा की जाती है ? (JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  सूर्यदेव की

18. "मसाला बगीचा" किस शहर से सम्बंधित है ? (JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  जोधपुर

19. अकबर और राणा प्रताप के मध्य कौनसा युद्ध हुआ था ? (JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  हल्दीघाटी का युद्ध (1576)

20. 2011 के अनुसार राजस्थान का लिंगानुपात है ? (JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  928

21. 1 सितम्बर 2012 को राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है ? (JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  हबीब खान गौरांग

22. 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान की जनसँख्या वृद्वि दर क्या है ? (JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  21 प्रतिशत

23. "केसरिया बालम" किस शैली का गीत है ? (JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  मांड

24. राजस्थान दिवस मनाया जाता है ? (JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  30 मार्च

25. राजस्थान का क्षेत्रफल भारत के क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है ? (JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  10.41 प्रतिशत


Popular posts from this blog

3rd Grade Teachers Vacancy 2013 - Panchayati Raj

MAHATET Results 2014 – Maharashtra TET Exam Results 2014