Rajasthan GK Questions in Hindi -11

नीचे दिए गए सभी प्रश्न JMRC द्वारा हाल ही में आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं से है, यदि किसी प्रश्न के आंसर में त्रुटि हो तो अवगत कराएँ ! धन्यवाद्

1. राजस्थान की मृत नदी के नाम से विख्यात है (JMRC Ment. Ex. 2012)
उत्तर:  घग्गर नदी

2. लंगुरिया किस देवी से सम्बंधित है ? (JMRC Ment. Ex. 2012)
उत्तर:  कैला देवी से

3. किस शासक ने मेहरानगढ़ किले का निर्माण करवाया था ? (JMRC Ment. Ex. 2012)
उत्तर:  राव जोधा ने , जोधपुर में

4. राजस्थान का सबसे नया जिला कौनसा है ? (JMRC Ment. Ex. 2012)
उत्तर:  प्रतापगढ़

5. राजस्थान लोक सेवा आयोग की स्थापना कब हुई थी ? (JMRC Ment. Ex. 2012)
उत्तर:  16 अगस्‍त, 1949

6. राजस्थान के कामड़ समुदाय द्वारा किया जाने वाला नृत्य है ? (JMRC Ment. Ex. 2012)
उत्तर:  तेरहताली नृत्य

7. भारत का दूसरा सबसे बड़ा खनिज उत्पादक राज्य है ? (JMRC Ment. Ex. 2012)
उत्तर:  राजस्थान (Answer not confirmed)

8. अजमेर के तारागढ़ दुर्ग का निर्माण किसने करवाया था ? (JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  अजयपाल चौहान ने

9. मीराबाई के पति का क्या नाम था ? (JMRC SC/TO Ex. 2012)
उत्तर:  भोजराज

10. राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा 2011-12 का  मीरा पुरस्कार किसे दिया गया है ? (JMRC CRA-2012)
उत्तर:  श्री अम्बिका दत्ता

11. भारत में सीमेंट उत्पादन में राजस्थान का कौनसा स्थान है ? (JMRC CRA-2012)
उत्तर:  दूसरा

12. राजपुताना शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था ? (JMRC CRA-2012)
उत्तर:  जॉर्ज थॉमस

13. जसवंत पशु मेला कहाँ आयोजित होता है ? (JMRC CRA-2012)
उत्तर:  भरतपुर

14. कौनसा जिला सफ़ेद सीमेंट के लिए प्रसिद्ध है ? (JMRC CRA-2012)
उत्तर:  गोटन  (नागौर)

15. राजस्थान के किस जिले में अभ्रक मिश्रित हेमेटाइट लौह अयस्क पाया जाता है ? (JMRC CRA-2012)
उत्तर:  भीलवाडा

16. राजस्थान के किस शहर में ढोल नृत्य प्रारंभ हुआ था ? (JMRC CRA-2012)
उत्तर:  जालौर

17. तिलहन उत्पादन में राजस्थान का कौनसा स्थान है ? (JMRC CRA-2012)
उत्तर:  दूसरा

18. किसने रहस्थान का निर्माण एकीकृत प्रान्त के रूप में किया ? (JMRC CRA-2012)
उत्तर:  अकबर

19. कौनसा शहर ऊंट मेले के लिए प्रसिद्ध है ? (JMRC CRA-2012)
उत्तर:  बीकानेर

20. सूफी संत मोईनुद्दीन चिश्ती किसके शासन काल में भारत आये ? (JMRC CRA-2012)
उत्तर:  पृथ्वीराज चौहान के शासन काल में

21. पृथ्वीराज रासो के लेखक कौन है ?  (JMRC CRA-2012)
उत्तर:  चन्द्र बरदाई

22. राजस्थान वक़फ बोर्ड के अध्यक्ष कौन है ? (JMRC CRA-2012)
उत्तर:  आमिन खां

23. पुष्कर मेले का आयोजन किस माह में होता है ? (JMRC CRA-2012)
उत्तर:  नवंबर माह में

24. "राजस्थान महोत्सव-2012" कहाँ मनाया गया था ? (JMRC CRA-2012)
उत्तर:  पुणे,

25. लोकप्रिय आभूषण "तगड़ी" शरीर के किस अंग पर पहना जाता है ? (JMRC CRA-2012)
उत्तर:  कमर में



Popular posts from this blog

3rd Grade Teachers Vacancy 2013 - Panchayati Raj

MAHATET Results 2014 – Maharashtra TET Exam Results 2014