Current affairs Gk Questions in Hindi

1. वर्ष 2012 के टेंपलटन पुरस्कार के लिए किसका चयन किया गया हैं ?
Ans:- दलाई लामा (तिब्बती धर्मगुरू)

2. ब्रिक्स के सदस्य देशों का चौथा शिखर सम्मेलन कहाँ हुआ ?
Ans:- नई दिल्ली में 28-29 मार्च 2012 को

3. ब्रिक्‍स के सदस्य देश कौन-कौन से है ?
Ans:- ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका

4. वर्ष 2013 में पांचवें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन कहाँ होगा ?
Ans:- दक्षिण अफ्रीका में

5. विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस कब मनाया जाता है ?
Ans:- प्रतिवर्ष 15 मार्च को

6. आईसीसी द्वारा अप्रैल 2012 में जारी टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग की सूची में भारत कौनसे स्थान पर है ?
Ans:- तीसरे स्थान पर ( इंग्लैंड को प्रथम और दक्षिण अफ्रीका को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ )

7. भारत का पहला अंडाणु (एआरटी-आसिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलोजी) बैंक कहाँ स्थापित किया गया है ?
Ans:- अहमदाबाद में

8. विश्व पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है ?
Ans:- प्रतिवर्ष 22 अप्रैल

9. अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के सदस्य देशों की संख्या कितनी है ?
Ans:- 188 (दक्षिणी सूडान हाल ही में 188 वां सदस्य बना है )

10. यूनिसेफ़ (United Nations International Children's Emergency Fund)ने किसे भारत का राष्ट्रीय ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है ?
Ans:- बॉलीवुड अभिनेता आमिर ख़ान को

11. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MNREGA: Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act, मनरेगा) का ब्रांड अंबेसडर किसे नियुक्त किया गया है ?
Ans:- सुशील कुमार को (Note:- कौन बनेगा करोड़पति में पांच करोड़ जीतने वाले सुशील कुमार प्रथम व्यक्ति हैं )

12. 'रिवोल्यूशन 2020' पुस्तक के लेखक है ?
Ans:- चेतन भगत

13. हाल ही में विश्व बैंक का अध्यक्ष चुना गया है ?
Ans:- जिम योंग किम को (कोरियाई मूल के अमेरिकी)

14. विश्व बैंक का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?
Ans:- वाशिंगटन में

15. पुलित्ज़र पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है ?
Ans:- पत्रकारिता और कला के क्षेत्र में

16. सार्वजनिक सेवा के लिए वर्ष 2012 का पुलित्जर पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है ?
Ans:- फिलाडेल्फिया इन्क्वायरर को

17. राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर के अध्यक्ष कौन है ?
Ans:- श्याम महर्षि

18. राष्ट्रमंडल समूह के महासचिव कौन है, राष्ट्रमंडल के सदस्य देशों की संख्या कितनी है ?
Ans:- कमलेश शर्मा (भारतीय ), सदस्यों की संख्या 54 हैं.

19. लगातार आठ बार मोंटे कार्लो मास्टर्स टूर्नामेंट जीतने वाले पहले खिलाड़ी कौन है ?
Ans:- राफेल नडाल (स्पेन )

20. प्रथम विश्व टेस्ट क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन कब किया जायेगा ?
Ans:- वर्ष 2017

21. दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक कौन है ?
Ans:- मंगू सिंह (इन्होंने मेट्रोमैन ई श्रीधरन का स्थान लिया है )

22. 84वें ऑस्कर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुनी गई है ?
Ans:- द आर्टिस्ट (मूक फिल्म)

23. फरवरी-मार्च 2012 में भारत के किन राज्यों में विधान सभा चुनाव संपन्न हुए है ?
Ans:- 5 राज्यों (उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब व मणिपुर में )

24. वर्ल्ड सीरिज हॉकी-2012 का पहला खिताब किसने जीता है ?
Ans:- शेर-ऐ- पंजाब ने

25. भारत का अब तक का सबसे भारी उपग्रह, जिसका हाल ही में प्रक्षेपण किया गया है ?
Ans:- रिसैट-1 ( राडार इमेजिंग सैटेलाइट ) मौसम उपग्रह

Popular posts from this blog

3rd Grade Teachers Vacancy 2013 - Panchayati Raj

MAHATET Results 2014 – Maharashtra TET Exam Results 2014