Rajasthan GK Questions in Hindi- 6

"यहाँ RPSC द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं (3rd Gr., 2nd GR. Teacher, RAS, LDC, Patwari, Gramsavak..ete. ) में आये राजस्थान सामान्य ज्ञान से सम्बंधित प्रश्न दिए गए है ! आशा है , की ये आपकी तैयारी में उपयोगी साबित होंगे !" Thanks !!

National Parks and Sanctuaries in Rajasthan

1. हरे कबूतर राजस्थान के किस अभयारण्य में पाए जाते है ? (RPSC 3rd Gr. Teac. 04)
Ans:- सरिस्का अभयारण्य (अलवर)
2. राजस्थान का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान कौनसा है?
Ans:- रणथम्भोर
3. किस अभयारण्य को रणथम्भोर के बाघों का 'जच्चा घर' कहा जाता है ?
Ans:- रामगढ विषधारी अभयारण्य
4. उड़न गिलहरी और चौसिंघा (four Horned Antelope) हिरण के कारण प्रसिद्ध वन्यजीव अभयारण्य कौनसा है?
Ans:- सीतामाता अभयारण्य प्रतापगढ़
5. किस राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को की विश्व प्राकृतिक धरोहर स्थल के नाम से जाना जाता है ? (RAS-92, 93)
Ans:- केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान
6. राजस्थान के किस वन्यजीव अभयारण्य में "सींग वाला भारतीय उल्लू" पाया जाता है?
Ans:- सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान
7. राजस्थान के किस राष्ट्रीय उद्यान में बहुतायत में जीवाश्म पाए गए हैं जिनमें से डायनासौर के अस्तित्व को व्यक्त करते भी चिह्न हैं?
Ans:- राष्ट्रीय मरू उद्यान में
8. किस अभयारण्य को साँपो की शरण स्थली कहा जाता है ?
Ans:- शेरगढ़ अभयारण्य को
9. कोटा से लगभग 50 किमी दूर कौनसा अभ्यारण्य है जो घड़ियालों और पतले मुंह वाले मगरमच्छों के लिए अत्यंत लोकप्रिय है?
Ans:- राष्ट्रीय चम्बल वन्य जीव अभ्यारण्य (दर्रा वन्य जीव अभयारण्य)
10. राज्य का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कौनसा है ?
Ans:- जयपुर चिड़ियाघर सवाई राम सिंह द्वारा 1876 में निर्मित
11. राजस्थान के कौनसे दो अभयारण्य बाघ परियोजना में शामिल है ? (B.Ed.07)
Ans:- रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान और सरिस्का वन्य जीव अभयारण
12. कृष्ण मृग कहाँ पाए जाते है ? ( Raj Pol. 2007)
Ans:- ताल छापर अभयारण्य, चुरु
13. राजस्थान में कुल कितने राष्ट्रीय उद्यान है ? (Raj Police)
Ans:- तीन (रणथंभौर, केवलादेव और मुकंदरा हिल्स नेशनल पार्क)
14. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटी बाघ परियोजना कौनसी है ?
Ans:- रणथम्भौर बाघ परियोजना
15. रेत का तीतर के नाम से कौनसा पक्षी प्रसिद्ध है, व यह किस अभयारण्य में पाया जाता है ? (Raj Pol. 92)
Ans:- बटबड पक्षी , गजनेर अभयारण्य
16. राजस्थान के किस जिले में सज्जनगढ़ अभयारण्य स्थित है?
Ans:- उदयपुर
17. राजस्थान के किस वन्य जीव अभ्यारण्य में जोगी महल स्थित है?
Ans:- रणथम्भोर
18. सागवान वनों का एकमात्र अभयारण्य कौनसा है ?
Ans:- सीतामाता अभयारण्य
19. किस जिले में 'नेशनल वुड फोसिल्स पार्क' स्थित है ? (RAS-96, 2000)
Ans:- जैसलमेर
20. राजस्थान का कौनसा अभयारण्य राज्य पक्षी गोडावन के संरक्षण के लिए जाना जाता है।
Ans:- राष्ट्रीय मरू उद्यान, जैसलमेर

Popular posts from this blog

3rd Grade Teachers Vacancy 2013 - Panchayati Raj

MAHATET Results 2014 – Maharashtra TET Exam Results 2014