Rajasthan GK Question in Hindi- 3


यहाँ RPSC द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं (3rd Gr., 2nd GR. Teacher, RAS, LDC, Patwari, Gramsavak..ete. ) में आये राजस्थान सामान्य ज्ञान से सम्बंधित प्रश्न दिए गए है |आशा है , की ये आपकी तैयारी में उपयोगी साबित होंगे ! "Thanks"

Lakes and Rivers in Rajasthan


1. राजस्थान में मिटटी का सर्वाधिक अवनालिका अपरदन करने वाली नदी कोनसी है ?
Ans:- चम्बल
2. मीठे पानी की एशिया की सबसे बड़ी झील कोनसी है ?
Ans:- जयसमंद
3. लूनी नदी का जल किस स्थान के बाद खारा होता है ?(RPSC III Gr.)
Ans:- बालोतरा (बाडमेर)
4. भारत की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील कोनसी है ?
Ans:- सांभर
5. राजस्थान की सबसे सबसे ऊंची झील कोनसी है ?
Ans:- नक्की झील
6. राजस्थान की मरूगंगा और जीवन रेखा किसे कहा जाता है ?
Ans:- इंदिरा गाँधी नहर
7. बाणगंगा राजस्थान के किन तीन जिलों में बहती है ?
Ans:- जयपुर, दौसा एवं भरतपुर
8. माही-बजाज सागर परियोजना का फैलाव किस क्षेत्र में है?
Ans:- राजस्थान तथा मध्य प्रदेश
9. गैव सागर स्थित है ?(RPSC II Gr. 10)
Ans:- डूंगरपुर
10. पूर्णतः राजस्थान में बहने वाली सबसे लम्बी नदी कोनसी है ?
Ans:- बनास
11. राजस्थान की बारहमासी नदियाँ कोनसी है ?
Ans:- चम्बल और माही
12. बनास नदी का उदगम स्थल है ?
Ans:- खमनोर (राजसमन्द)
13. भारत की एकमात्र अन्तर्वाही नदी हैं ?
Ans:- लूनी नदी
14. हिमालय पर्वत की नदियों की विशेषता है - (RPSC II Gr. 10)
Ans:- वर्ष भर बहती है
15. दक्षिणी राजस्थान की स्वर्ण रेखा किस नदी को कहा जाता है ?
Ans:- माही
16. घडियालों की शरण स्थली किसे कहा जाता है ?
Ans:- चम्बल को
17. सबसे अधिक नदियाँ किस संभाग में पाई जाती है ?
Ans:- कोटा
18. मांडलगढ़ के पास कौनसी तीन नदियाँ त्रिवणी संगम बनाती है ?(RPSC II Gr. 10)
Ans:- बनास, बेडच, और मेनाल नदियाँ
19. बीसलपुर बांध किस नदी पर स्थित है (RPSC II Gr. 10)
Ans:- बनास नदी पर
20. कर्क रेखा को दो बार पार करने वाली नदी कोनसी है ?
Ans:- माही
21. वागल व कान्ठल की गंगा किस नदी को कहा जाता है ?
Ans:- माही
22. पांचना बांध स्थित है ?(RPSC II Gr. 10)
Ans:- करौली जिले में
23. राजस्थान के किन जिलो में कोई नदी नही बहती है ?
Ans:- चुरू और बीकानेर
24. चम्बल नदी राजस्थान में किस स्थान से प्रवेश करती है।
Ans:- चौरासीगढ़ (चित्तौड़)
25. किस नदी को प्राचीन सरस्वती के नाम से भी जाना जाता है।
Ans:- घग्घर नदी को

Popular posts from this blog

3rd Grade Teachers Vacancy 2013 - Panchayati Raj

MAHATET Results 2014 – Maharashtra TET Exam Results 2014